मै होंग सोन (थाइलैंड): महानायक अमिताभ बच्चन ने इस डिजिटल युग में फिल्मी दुनिया को अब तक ‘फिल्म उद्योग’ के रूप में पुकारे जाने पर हैरानी जताई है।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, “डिजिटल कैमरा..आज के दौर में हमें यह आश्चर्य स्वतंत्र महसूस करने की अनुमति देता है..पुराने समय में बनने वाली सेल्युलॉइड फिल्म की तरह कोई फिल्म नहीं और मैं अक्सर हैरान होता हूं कि हम अभी तक फिल्म उद्योग क्यों पुकारते हैं?”
अमिताभ ने पुराने दौर को याद करते हुए कहा कि कैसे सेल्युलॉइड फिल्मों के जमाने में दिग्गज फिल्मकार ऋषिकेश मुखर्जी किसी कलाकार द्वारा रीटेक की मांग करने पर उनसे फिल्म रील के पैसे का भुगतान करने के लिए कहते थे।
अमिताभ फिलहाल फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में आमिर खान और कटरीना कैफ भी हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।