न्यूयॉर्क : फेडरल रिजर्व की बैठक के मिनट्स जारी होने के बाद बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में 166.97 अंकों यानी 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 24,797.78 पर बंद हुआ।
एसएंडपी 500 सूचकांक 14.93 अंकों यानी 0.55 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,701.33 पर बंद हुआ।
नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक 16.08 अंकों यानी 0.22 फीसदी की कमजोरी के साथ 7,218.23 पर बंद हुआ।
फेडरल रिजर्व ने बुधवार को जनवरी बैठक के मिनट्स जारी किए। इन मिनट्स के मुतााबिक, अर्थव्यवस्था में वृद्धि के साथ-साथ महंगाई दर बढ़ी है, जिससे ब्याज दरों में वृद्धि बनी रह सकती है।
–आईएएनएस

और भी हैं
अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है : रणधीर जायसवाल
भारत-अमेरिका की संयुक्त फायरिंग, महाजन रेंज में गूंजी तोपों की गर्जना
भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग के नए रास्ते खोलती है: डॉ. जितेंद्र सिंह