मनीला। सौंदर्य प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स 2016 में दुनियाभर की सुंदरियों को मात देते हुए फ्रांस की इरिस मितेनाएरे ने यह खिताब अपने नाम कर लिया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला के मॉल ऑफ एशिया एरेना में मेजबान हार्वे ने इरिस के नाम का ऐलान किया।
मिस यूनिवर्स 2015 पिया वुर्टजबाक ने इरिस (23) को ताज पहनाया।
इरिस डेंटल सर्जरी की डिग्री कर रही हैं। उन्हें खेलकूद, दुनियाभर में घूमने और नए फ्रांसीसी व्यंजन बनाने का भी शौक है।
इस प्रतियोगिता में मिस हैती को फर्स्ट रनरअप और मिस कोलंबिया को सेकंड रनरअप घोषित किया गया जबकि भारत की रोशमिता हरिमूर्ति शीर्ष 15 में भी स्थान बनाने में कामयाब नहीं रही।
इस प्रतियोगिता में पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन जज पैनल का हिस्सा थीं।
(आईएएनएस)

और भी हैं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान