नई दिल्ली| दिल्ली पुलिस को त्रिलोकपुरी इलाके में दो लावारिस बैग पड़े होने की फोन से सूचना मिली। एक अधिकारी ने यहां बुधवार को यह जानकारी दी। घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए, पुलिस उपायुक्त (पूर्वी जिला) प्रियंका कश्यप ने कहा कि उन्हें एक फोन आया है और एक पुलिस टीम भेजी गई है।
उन्होंने कहा, जैसे ही चीजें स्पष्ट होंगी, हम आगे की जानकारी देंगे।
पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।
ताजा खबरों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस का बम निरोधक दस्ता और वरिष्ठ अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं।
यह घटना दिल्ली की गाजीपुर फूल मंडी इलाके में एक लावारिस बैग में 3 किलोग्राम इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) मिलने के ठीक पांच दिन बाद सामने आई है, जिससे 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) से एक पखवाड़े से भी कम समय पहले राजधानी के निवासियों में दहशत फैल गई।
–आईएएनएस

और भी हैं
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया रावण दहन, यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!
सोने की विशाल लंका धू धू करते जली