वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा पद से हटाए जाने के बाद बर्खास्त विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने अलग से दिए एक बयान में रूस को उसके परेशान कर देने वाले व्यवहार और गतिविधियों को लेकर चेतावनी दी है।
बीबीसी के मुताबिक, विदेश विभाग में संवाददाताओं से बात करते हुए टिलरसन ने कहा कि चीन के साथ बेहतर रिश्तों के लिए और उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाने के लिए अच्छे काम किए गए हैं।
हालांकि, पूर्व विदेश मंत्री ने यह भी कहा, “रूसी सरकार की तरफ से किए जा रहे परेशान कर देने वाले व्यवहार और गतिविधियों का जवाब देने के लिए बहुत कुछ करना बाकी है।”
उन्होंने कहा कि रूस को विश्व समुदाय और अपने देश के लोगों के हित में अपनी गतिविधियों का सावधानी से आकलन करना चाहिए। उनका ऐसा ही रवैया रखना उन्हें अलग-थलग कर सकता है और एक ऐसी स्थिति होगी जो किसी के हित में नहीं है।
बेदम व परेशान नजर नजर आ रहे टिलरसन ने कहा कि आगे दिनों की स्पष्टता सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने ट्रंप से बात की है। वह राष्ट्रपति का शुक्रिया अदा करने या उनकी नीतियों की सराहना करने में विफल रहे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है : रणधीर जायसवाल
भारत-अमेरिका की संयुक्त फायरिंग, महाजन रेंज में गूंजी तोपों की गर्जना
भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग के नए रास्ते खोलती है: डॉ. जितेंद्र सिंह