सीवान (बिहार)| बिहार के सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पुत्र पर ही अपने पिता की हत्या करने का आरोप लगा है। जहां बड़ा भाई छोटे भाई पर हत्या का आरोप लगा रहा है, वहीं छोटा भाई बड़े भाई पर ये आरोप लगा रहा है।
मुफस्सिल थाना के प्रभारी ददन सिंह ने सोमवार को बताया कि नथूछाप गांव के कोइरी टोला निवासी भगवान प्रसााद (75) ने 13 दिसंबर को अपनी पूरी संपत्ति अपने बड़े पुत्र हरिहर प्रसाद के नाम कर दी। इस घटना के बाद छोटे पुत्र कंचन प्रसाद ने अपनी हिस्सेदारी मांगी।
आारोप है कि हिस्सा नहीं मिलने से आक्रोशित कंचन और उसकी पत्नी कलावती देवी ने रविवार की रात भगवान प्रसाद की गला दबाकर हत्या कर दी।
इधर, कंचन का आरोप है कि संपत्ति अपने नाम करवाने के बाद हरिहर प्रसाद ने पिता की हत्या कर दी, जिससे मुझे फंसाया जाए।
थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टममार्टम के लिए असपताल भेज दिया है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतक के दोनों पुत्रों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
–आईएएनएस

और भी हैं
तुर्की में एयर फोर्स वन से फूड ट्रक में छिपकर निकले ट्रंप, सैन्य विमान से पहुंचे थे ब्रिटेन: रिपोर्ट
पीओके में चुनाव दिखावा, पाखंडपूर्ण मुखौटे के पार देखना जरूरी: विदेश मंत्रालय
कांग्रेस का आरोप, जवाब से बच रही सरकार इसलिए नहीं चल पा रही संसद