नई दिल्ली| दिल्ली में बगैर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और कलर स्टीकर के चल रहीं गाड़ियों के चालान पर भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा है कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की डोर स्टेप डिलीवरी की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार की है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को संबोधित करते हुए कहा, “जब वन टाइम रोड टैक्स नयी गाड़ी की रजिस्ट्रेशन पर आप ले चुके हो तो ये डोर स्टेप डिलीवरी के तहत हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट भेजने की आप की जि़म्मेदारी है। नंबर प्लेट को घर भेजें और कैश ऑन डिलीवरी लें। अपनी जनता को चालान के जरिए आखिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तंग करना क्यों चाहते हैं?”
भाजपा सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल डोर स्टेप डिलीवरी की बात करते हैं। तो दिल्लीवासियों की गाड़ी की नम्बर प्लेट कोरोना काल में बदलने के लिए आप 5500 का चालान क्यों काट रहे हो? जोंक की तरह क्यों जनता को चूसा जा रहा है। दिल्ली वालों को आखिर किस बात का दंड मिल रहा? मनोज तिवारी के मुताबिक, चालान से पहले गाड़ी मालिकों को एसएमएस से सूचना जानी चाहिए थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया रावण दहन, यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!
सोने की विशाल लंका धू धू करते जली