मुंबई| बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी मीशा के साथ एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह मीशा के साथ स्वीमिंग पूल में दिखाई दे रहे हैं। ‘सबसे अच्छा समय’ लिखते हुए शाहिद ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर साझा की है।
शाहिद ने दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत से शादी की है। पिछले साल 26 अगस्त को उनके यहां मीशा ने जन्म लिया था।
36 वर्षीय अभिनेता ने इससे पहले अपने छोटे भाई ईशान खट्टर के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी। ईशान ईरानी निर्देशक माजिद मजीदी की आगामी फिल्म ‘बियोंड द क्लाउड्स’ में दिखाई देंगे।
इस तस्वीर का उन्होंने शीर्षक लिखा था, “छोटे भाई के साथ ड्राइव (सैर)। ईशान खट्टर..अब छोटा नहीं रहा।”
शाहिद फिलहाल फिल्मकार संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी मुख्य किरदारों में हैं। शाहिद इससे पहले विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी ‘रंगून’ में दिखे थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट