मुंबई: ‘लिपस्टिक अंडर माइ बुर्का’ की निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव ने माना कि भारत में स्त्री विरोधी विचारधारा में बढ़ोतरी हो रही है।
श्रीवास्तव ने ट्वीट किया, “अभी इस देश में स्त्री विरोधी विचारधारा का स्तर बढ़ गया है। एक पुरुष-प्रधान समाज में अहंकार एवं हिंसा लगातार बढ़ रही है और जो महिला के जीवन, स्वतंत्रता एवं गरिमा के बचाव में आवाज उठाने की कोशिश कर रही है उसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है।”
उन्होंने कहा, “जो अपराध के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। जबकि जो अपराध कर रहे हैं, उन्हें बचाया जा रहा है। सोचती हूं क्या चल रहा है 2018 के भारत में..।”
श्रीवास्तव लंबे समय से महिलाओं के अधिकार के पक्ष में आवाज उठाती रही हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।