मुंबई: आमिर खान की फिल्में चीन में बेतहाशा कमाई कर रही हैं, इस बीच आमिर का कहना है कि भारतीय फिल्म बाजार में भी चीन जैसी ही क्षमता है लेकिन यहां बॉक्स ऑफिस पर अधिक कमाई के लिए सही बुनियादी ढांचे की जरूरत है। आमिर ने पत्नी किरण राव के साथ बुधवार को अपने 53वें जन्मदिन पर मीडिया से बातचीत की।
आमिर की ‘दंगल’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने चीन में भारत की तुलना में अधिक कमाई की। इस पर आमिर से दोनों बाजारों के बीच की क्षमता में अंतर के बारे में पूछा गया था।
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि चीन की तरह भारत में भी क्षमता है। चीन ने मनोरंजन उद्योग में बड़ा निवेश किया है। उन्होंने कई स्क्रीन बनाई हैं और यही कारण है कि कारोबार बढ़ गया है।”
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अगर हम भारत में कई और थिएटरों का निर्माण करते हैं तो यहां भी मनोरंजन और फिल्म उद्योग में उसी प्रकार की वृद्धि होगी।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।