वाशिंगटन| अमेरिकी संस्था नासा के वैज्ञानिकों द्वारा वैश्विक तापमान के मासिक विश्लेषण करने पर यह बात सामने आई है कि मई 2017 आधुनिक रिकॉर्ड में दर्ज पिछले 137 वर्षो में अब तक का दूसरा सबसे गर्म मई का महीना रहा है।
मई के तापमान में यह विसंगति बीते दो साल में ही देखने को मिली हैं क्योंकि रिकॉर्ड में मई 2016 सबसे गर्म महीने के रूप में दर्ज है।
नासा ने अपने बयान में कहा, “मई 2017 का तापमान मई 2016 के मुकाबले 0.05 डिग्री सेल्सियस कम रहा। यह तीसरे सबसे गर्म मई के महीने के मुकाबले सिर्फ 0.01 डिग्री सेल्सियस गर्म था, जो 2014 में हुआ था।”
न्यूयार्क में नासा के गोडार्ड इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस स्टडीज (जीआईएसएस) के वैज्ञानिकों द्वारा किया जाने वाला मासिक विश्लेषण दुनियाभर के 6,300 मौसम विभाग के स्टेशनों द्वारा जुटाए गए डेटा के आधार पर किया जाता है।
आधुनिक वैश्विक तापमान दर्ज करने की शुरुआत 1880 में हुई। इससे पहले हुए विश्सेषण में पूरा ग्रह कवर नहीं हुआ था।
–आईएएनएस

और भी हैं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान