कोलकाता| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को पूर्वी मिदनापुर की नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इससे पहले बनर्जी ने हल्दिया में 2 किलोमीटर लंबा रोड शो किया और फिर हल्दिया के उप-मंडल कार्यालय में जाकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी भी उनके साथ थे। तृणमूल सुप्रीमो अब तक अपनी गृह सीट भवानीपुर से चुनाव लड़ती रहीं हैं, लेकिन पहली बार उससे हटकर नंदीग्राम से मैदान में उतरी हैं।
नंदीग्राम को टीएमसी छोड़कर भाजपा में गए सुवेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है। 2016 में इसी सीट से चुनकर वे ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री बने थे।
सुवेंदु अधिकारी पिछले साल दिसंबर में भगवा ब्रिगेड में शामिल हुए थे। उन्होंने दावा किया है कि वह बनर्जी को नंदीग्राम में 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराएंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू
जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी