लॉस एंजेलिस| दिवंगत पॉप किंग माइकल जैक्सन के बेटे प्रिंस जैक्सन का कहना है कि वह अपने पिता की तरह ‘मूनवॉक’ नहीं कर सकता।
वेबसाइट मिरर डॉट कॉ डॉट यूके के मुताबिक, प्रिंस वीडियो म्यूजिक प्रॉड्यूसर के तौर पर संगीत उद्योग जगत से जुड़े हुए हैं और उनका कहना है कि उनके पास गायक बनने का विकल्प ही नहीं था।
प्रिंस ने एक ब्रिटिश टीवी शो ‘दिस मॉर्निग’ को दि साक्षात्कार के दौरान कहा, “मैं गा नहीं सकता। मैं नाच नहीं सकता। मैं वह कुछ नहीं कर सकता, जो मेरे पिता करते थे। मैंने ‘मूनवॉक’ करने की कोशिश की लेकिन यह काफी भद्दा और शर्मनाक था।”
प्रिंस (20) के पिता माइकल जैक्सन की जून 2009 में मौत हो गई थी और उस समय प्रिंस की उम्र 12 साल थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट