मुंबई | विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, माधुरी दीक्षित नेने और विद्या बालन जैसी हस्तियों ने एक पहल का समर्थन करने के लिए हाथ मिलाया है। इस पहल के तहत एक वीडियो बनाया गया है, जिसमें ये हस्तियां लोगों से अपील कर रही हैं कि वे अपने लिए उठ खड़े हों और दुर्व्यवहार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएं।
वीडियो में सितारों ने कहा, “आइए, हम घरेलू हिंसा पर एक लॉकडाउन लगाए .. यदि आप घरेलू हिंसा से पीड़ित हैं, तो इसकी रिपोर्ट दर्ज कराएं। यह समय उठ खड़ा होने और चुप्पी तोड़ने का है। यदि आप घरेलू हिंसा के शिकार हैं .. तो कृपया रिपोर्ट दर्ज कराएं।”
क्रिकेटर रोहित शर्मा, अभिनेता राहुल बोस, फरहान अख्तर और फिल्म निर्माता करण जौहर भी वीडियो में हैं।
इस पहल को अक्षरा केंद्र ने स्पेशल सेल फॉर वूमन एंड चिल्ड्रेन के साथ मिलकर शुरू किया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।