आइजोल : मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों के लिए मंगलवार को मतगणना जारी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आशीष कुंद्रा ने कहा कि राज्य के 13 केंद्रों के 40 हॉल में मतगणना शुरू हो गई है।
यहा 28 नवंबर को चुनाव हुए थे।
उन्होंने संवाददाताओं को बताया, “पहले डाक मतपत्रों की गणना के बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी।”
सीसीटीवी और वीडियोग्राफी के जरिए पूरी मतगणना प्रक्रिया की रिकॉर्डिग होंगी।
राज्य में मुख्यमंत्री लाल थनहावला के नेतृत्व में सतारूढ़ कांग्रेस तीसरी बार सरकार बनाने का दावा कर रही है लेकिन उन्हें मुख्य विपक्षी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) से कड़ी टक्कर मिल रही है।
कांग्रेस और एमएनएफ दोनों ने सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, भाजपा 39 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू
जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी