लॉस एंजेलिस। मॉडल मिरांडा केर जल्द ही अपने मंगेतर इवान स्पीगल के साथ शादी की योजना बना रही हैं। ऑरलैंडो ब्लूम की पत्नी रह चुकीं केर जल्द ही स्पीगल के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी।
दोनों वर्ष 2015 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और उन्होंने 20 जुलाई, 2016 को सगाई की।
इवान स्पीगल स्नैपचैट के सह-संस्थापक और सीईओ हैं।
वेबसाइट ‘एसीशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, शादी की योजना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह जल्द होने जा रहा है।
उन्होंने कहा, “यह बहुत रोमांचक है।”
इसके अलावा, केर ने कुछ नहीं बताया, लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी पोशाक पारंपरिक होगी।
(आईएएनएस)

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’