नई दिल्ली| रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को भारतीय रेलवे की भारोत्तोलक मीराबाई चानू से मुलाकात की, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीता है। मंत्री ने उन्हें 2 करोड़ रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की। एक ट्वीट में, रेल मंत्रालय ने कहा, माननीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने ओलंपिक रजत पदक विजेता और भारतीय रेलवे के भारोत्तोलक, सुश्री मीराबाई चानू को सम्मानित किया।
माननीय मंत्री ने टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 2 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार और पदोन्नति की घोषणा की।
चानू ने यहां रेल मंत्रालय में वैष्णव से मुलाकात की।
शनिवार को 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतने वाली चानू ने ओलंपिक खेलों में भारत के पदक तालिका में खाता खोला। स्वदेश वापसी पर सोमवार को भारत माता की जय के नारों के साथ उनका शानदार स्वागत किया गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
टेस्ट मैच: बांग्लादेश ने रखा 479 रनों का लक्ष्य, चौथे दिन तक अफगानिस्तान ने गंवाए 3 विकेट
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर