मुंबई, 12 मार्च । मुंबई के बोरीवली में मंगलवार को एक निर्माणाधीन इमारत की 16वीं मंजिल का स्कैफोल्डिंग अचानक गिर गया। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने कहा कि इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
बोरीवली उपनगर में कल्पना चावला चौक के पास सोनीवाड़ी में बन रही 24 मंजिला इमारत की 16वीं मंजिल पर मजदूर काम कर रहे थे, तभी अचानक दोपहर एक बजे यह घटना हो गई।
बीएमसी ने कहा, ”सभी मजदूरों को गंभीर हालत में तत्काल कांदिवली पश्चिम के शताब्दी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतक मजदूरों की पहचान मनोरंजन समतदार (42), शंकर बैद्य (26) और पीयूष हलधर (42) के रूप में हुई है। घायल मजदूर का नाम सुशील गुप्ता (36) है। गुप्ता की हालत नाजुक बनी हुई है। कई फ्रैक्चर और चोटों के कारण आईसीयू में भर्ती हैं।
सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
–आईएएनएस

और भी हैं
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद आएंगी भारत, एस जयशंकर से मुलाकात के दौरान होगी अहम बातचीत
जयपुर में 10 दिसंबर को मनाया जाएगा प्रवासी राजस्थानी दिवस, देश-विदेश के प्रवासी राजस्थानियों का जुटेगा संगम
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम लव कुश रामलीला में निभाएंगे निषाद राज की भूमिका