लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री क्रिस्टन स्टुअर्ट का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले उनके पीछे पागल थे। ट्रंप ने 2012 में स्टुअर्ट के निजी जीवन पर कुछ टिप्पणि भी की थी।
स्टुअर्ट ने वेबसाइट वेरायटी डॉट कॉम को बताया, “कुछ साल पहले वह मेरे पीछे पागल थे जो पागलपन था।”
स्टुअर्ट ने ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के संदर्भ में कहा, “मैं इसे समझ भी नहीं सकती। मैं बिल्कुल नहीं समझ सकती। यह समझ से परे है कि यह सच में हो रहा है। यह पागलपन है।”
ट्रंप ने शुक्रवार को देश के 45वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
ट्रंप ने 2012 में ट्वीट कर कहा था, “रॉबर्ट पैटिंसन को क्रिस्टन के साथ दोबारा संबंधों में नहीं जाना चाहिए। क्रिस्टन ने रॉबर्ट को धोखा दिया है और वह यह दोबारा करेगी। बस देखते जाओ। वह (रॉबर्ट) अच्छा कर सकता है।”
यह पूछने पर कि क्या उस समय ट्रंप के ट्वीट से उन्हें कुछ फर्क पड़ा। स्टुअर्ट ने कहा, “उस समय वह रियलिटी स्टार की तरह थे। मेरे पास कोई संदर्भ नहीं था। पहले, किसी ने मुझे याद दिलाया था कि और मैंने कहा था कि तुम सही हो।”
(आईएएनएस)

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट