मुंबई| अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि वह किसी भी हॉलीवुड स्टार से प्रभावित नहीं हैं, बल्कि भारतीय सुपरस्टार सलमान खान से प्रभावित हैं।
‘जुड़वा-2’ साल 1997 में आई सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘जुड़वा’ की रीमेक है। फिल्म में वरुण पहली बार राजा और प्रेम के रूप में दोहरी भूमिका में नजर आएंगे।
वरुण ने गुरुवार को सलमान खान के साथ अपनी तस्वीर साझा की। तस्वीर में दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
वरुण ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “मैं किसी भी हॉलीवुड कलाकार से प्रभावित नहीं हूं, बल्कि सलमान खान से प्रभावित हूं। मेरे राजा और प्रेम बनने के लिए आपका धन्यवाद। फिल्म अब आपकी है।”
फिल्म ‘जुड़वा-2’ में तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नाडीज भी हैं।
फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो गई।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।