हैदराबाद।
हैदराबाद में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वार्षिक सम्मेलन में आयोजित एक योग सेशन में भाग लिया जहाँ सभी पुलिस अधिकारि मौजूद थे । मोदी ने इसके बाद यहां एसवीपीएनपीए में शहीद स्तम्भ पर श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प अर्पित किए।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों के तीन दिवसीय सम्मेलन का शुक्रवार को यहां उद्घाटन किया था। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू एवं हंसराज गंगाराम अहीर के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और गृह सचिव राजीव महर्षि भी समारोह में मोजूद थे।
प्रधानमंत्री कार्यकर के पश्चात शाम को दिल्ली के लिए रवाना हुए। आधिकारिक सूत्रों ने कहा, ‘‘सीमा पार से होने वाली आतंकवादी गतिविधियों, युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और भारतीयों को पश्चिम एशिया के आईएसआईएस जैसे आतंकवादी संगठनों की समस्याओं और आंतरिक सुरक्षा के अन्य मामलों पर बैठक में चर्चा हुई ।’’

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा