गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नियमित रूप से योगाभ्यास करते हैं। लेकिन मंगलवार को उन्होंने अपनी मां हीराबा से मिलने के लिए अपना यह नियम तोड़ दिया और उनसे मिलने पहुंच गए। मोदी फिलहाल ‘वायबेंट्र गुजरात समिट’ के लिए गुजरात में हैं।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, “योगा छोड़कर मां से मिलने गया। सूर्योदय से पहले उनके साथ नाश्ता किया। उनके साथ समय बिताकर अच्छा लगा।”
मोदी की मां हीराबा (97) अपने दूसरे बेटे के साथ गांधीनगर में रहती हैं।
वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का 8वां संस्करण 10 जनवरी से 13 जनवरी के बीच आयोजित किया जा रहा है। इसका केंद्र बिंदु ‘सतत आर्थिक एवं सामाजिक विकास’ है।”
(आईएएनएस)

और भी हैं
मोदी कहीं नहीं जाएंगे, 2029 में इसी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराते नजर आएंगे : नितिन नवीन
यूपी चुनाव 2027: कानपुर नगर की इन विधानसभा सीटों पर 2022 में ऐसे रहे थे समीकरण
भाजपा की रणनीति पश्चिम बंगाल में नहीं चलेगी: शत्रुघन सिन्हा