चेन्नई| निर्देशक पा. रंजीत ने सुपस्टार रजनीकांत अभिनीत अगली तमिल फिल्म में दीपिका पादुकोण के काम करने की खबरों का खंडन किया है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।
रंजीत ने शुक्रवार शाम ट्विटर पर अपने एक प्रशंसक के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उनकी अगली फिल्म में दीपिका पादुकोण के होने की खबर सरासर झूठी है।
इससे पहले ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि इसी भूमिका को निभाने के लिए राधिका आप्टे के नाम पर विचार हो रहा है।
रंजीत और रजनीकांत ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली फिल्म ‘कबाली’ में साथ काम किया था।
फिल्म के विषय के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। ऐसी जानकारी सामने आई है कि इस फिल्म का निर्माण धनुष करेंगे। माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।