नई दिल्ली: टेलीविजन धारावाहिक ‘ये उन दिनों की बात है’ के अभिनेता रणदीप राय और ईशा सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हैं, लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
तस्वीरों के अलावा, रणदीप ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ईशा सिंह के नए धारावाहिक ‘इश्क सुभान अल्लाह’ का प्रचार भी किया।
ईशा ने आईएएनएस से कहा, “मैं कई लोगों के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हूं। वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। बस इतना है कि वह झांसी से हैं और मैं भोपाल से हूं, इसलिए एक जुड़ाव है।”
इस बीच, रणदीप वर्ष 1990 के दशक के धारावाहिक ‘ये उन दिनों की बात है’ में मुख्य भूमिका में दिखेंगे। यह उनके किरदार और नैना की प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमता है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।