मुंबई: मशहूर फिल्मकार और अभिनेता अरबाज खान का कहना है कि भले ही उच्चतम न्यायालय के नए नियम के अनुसार राष्ट्रीय गान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर खड़ा होना अनिवार्य नहीं है, लेकिन वह इसके सम्मान में हमेशा खड़े होंगे।
फिल्म ‘तेरा इंतजार’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान बुधवार को अरबाज ने कहा, “उच्चतम न्यायालय के इस फैसले के बावजूद कि सिनेमाघरों में राष्ट्रीय गान बजने के दौरान खड़े होना जरूरी नहीं है, मैं हमेशा इसके लिए खड़ा रहूंगा।”
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “जिस प्रकार की मेरी समझ है, उस लिहाज से यह मेरे लिए एक प्रथा है, इसलिए जब भी मैं राष्ट्रीय गान सुनता हूं, तब खुद-ब-खुद खड़ा हो जाता हूं।”
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में उपस्थित सनी लियोन ने कहा, “मुझे लगता है कि देशभक्ति ऐसी भावना है, जो भीतर से आती है, यह दिल से निकलती है। निर्णय चाहे जो हो, मुझे लगता है कि आपको अपने राष्ट्रीय गान के लिए खड़ा होना चाहिए, जो मैं करती हूं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़
चिन्मय मिशन प्रस्तुत करता है ‘अवेकनिंग’ — स्वामी चिन्मयानंद पर बनी एक संगीतमय जीवनी। इसे निर्देशक मणि शंकर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता विशेषज्ञ अंजलि जोशी ने तैयार किया है, जिसमें पूज्य स्वामी स्वरूपानंद जी की प्रेरणा और आशीर्वाद शामिल हैं।
सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित’