मुंबई: रियलिटी टीवी शो ‘लिप सिंग बैटल’ के सेट पर अभिनेता राजकुमार राव के बाएं पैर की हड्डी टूट गई। इसमें किसी सितारे पर फिल्माए गए गाने पर परफार्म करना होता है और इसकी होस्ट कोरियोग्राफर व फिल्मकार फराह खान हैं।
राजकुमार ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके पैर पर प्लास्टर बंधा दिख रहा है।
उन्होंने लिखा, “सभी, खासकर फराह खान, मुझसे पैर को तोड़ देने की हद तक परफार्म करने के लिए कह रहे थे। और, देखिए मैंने ऐसा सचमुच कर दिखाया, दो फ्रैक्चर, एक सर्जरी लेकिन उतना बुरा नहीं है। मुझे अद्भुत डांस मूव्स सीखने का मौका मिला।”
उन्होंने कहा,”लिप सिंग बैटल की टीम का शुक्रिया और कृति सैनन (अभिनेत्री) से माफी चाहता हूं कि शूटिंग नहीं कर सका। सभी से माफी मांगता हूं, यह आज पूरा नहीं कर सकता, लेकिन जल्द पूरा करूंगा।”
Yes,I broke a leg.Thank u @TheFarahKhan @Patralekhaa9 4 being d best supprt systm & sorry @kritisanon & team couldn't finish d show😭#LipSing pic.twitter.com/LaOudEb0LG
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) October 22, 2017
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “हां, मैं पैर तोड़ बैठा हूं। शुक्रिया, फराह खान, पत्रलेखा.साथ देने के लिए। और, कृति सैनन तथा पूरी टीम माफ करे क्योंकि शो पूरा नहीं कर सका।”
राजकुमार को ‘बरेली की बर्फी’ की सह-कलाकार कृति के साथ शूटिंग करनी थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट