मुंबई| सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल को लेकर गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर फैसला अब शुक्रवार को आएगा। मुंबई की सेशंस कोर्ट ने गुरुवार को इस पर फैसला सुरक्षित रख लिया। रिया फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। रिया को नेशनल कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स के इस्तेमाल मामले में गिरफ्तार किया था जिसके बाद अदालत ने उसे 14 दिन के लिए 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वो फिलहाल भायकुला जेल में है।
रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने बुधवार को रिया की जमानत की याचिका लगाई थी।
गुरुवार को जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान मानशिंदे के अलावा स्पेशल पब्लिक प्रोसेक्युटर अतुल सरपांडे और एनसीबी के जांच अधिकारी किरन बाबू भी मौजूद थे।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रहे एनसीबी ने अब तक 10 गिरफ्तारियां की हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।