ओम कुमार, नई दिल्ली। रेयान इंटरनेशनल स्कूल में मासूम बच्चे की निर्मम हत्या का मामला लोगों के बीच एक मुद्दा बन गया, इस हत्या से लोग काफी गुस्से में है,लोगों का गुस्सा हरियाणा सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर निकल रहा है।
ऐसी खबर निकल कर आ रही है कि रेयान इंटरनेशनल स्कूल की मालकिन ग्रेस पिंटों को भारतीय जनता पार्टी से बाहर कर दिया गया है परंतु महिला मोर्चा की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है मगर पार्टी सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रद्युम्न की मौत पर बढ़ते जनाक्रोश और सोशल मीडिया पर ग्रेस पिंटों के साथ भाजपा नेताओं की तस्वीरें तेजी से वायरल होने कि वजह से बीजेपी नें ग्रेस पिंटों को पार्टी से बाहर कर दिया है।
इससे पहले ग्रेस पिंटों कांग्रेस पार्टी की सदस्य थी और राहुल गांधी के करीबी लोगों में शुमार थी मगर कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई तो ग्रेस पिंटो नें पार्टी बदल ली और भाजपा में शामिल हो गई और यहां उनको महिला मोर्चा का नेशनल सेक्रेटरी का पद दिया गया।

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा