नई दिल्ली | दिल्ली में अलग अलग स्थानों पर रविवार को पुलिस ने 3811 लोगों को हिरासत में लिया। उसके बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया। यह सभी लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाये गये थे। रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में 381 वाहन जब्त भी किए गए। दिल्ली पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, लॉकडाउन उल्लंघन करने वालों को दिल्ली पुलिस एक्ट की धारा 65 के तहत हिरासत में लिया गया था। इन सबको कानूनी कार्यवाही के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
जबसे दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन कर्फ्यू पास (मूवमेंट पास) बनाने की सुविधा मुहैया कराई तब से लोगों ने दो दिन के अंदर राहत महसूस की है। रविवार को केवल 1868 मूवमेंट पास ही बनवाये गये। रविवार पांच बजे तक इकट्ठे हुए आंकड़ों के मुताबिक धारा-188 के तहत 153 मामले दर्ज किए गए।
— आईएएनएस

और भी हैं
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!
सोने की विशाल लंका धू धू करते जली
एनडीएमसी अध्यक्ष ने ‘विकसित भारत के रंग’ कला कार्यशाला में 25 प्रख्यात कलाकारों को किया सम्मानित