नई दिल्ली| संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन शुक्रवार को भी विपक्ष के हंमामे के कारण लोकसभा को दोपहर 12 बजे तक स्थगित करना पड़ा। उधर आज कई महत्वपूर्ण विधेयक लोकसभा में पेश होने हैं। लोकसभा में शुक्रवार को विचार तथा पारित किये जाने वाले विधेयकों में फेक्टर विनियमन (संशोधन) विधेयक, 2020, राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता और प्रबंध संस्थान विधेयक, 2021 है।
इसी तरह से लोकसभा में आज अंतदेर्शीय जलयान विधेयक, 2021 और अनिवार्य रक्षा सेवा विधेयक, 2021 को फिर से पेश किया जाना है।
–आईएएनएस

और भी हैं
तुर्की में एयर फोर्स वन से फूड ट्रक में छिपकर निकले ट्रंप, सैन्य विमान से पहुंचे थे ब्रिटेन: रिपोर्ट
पीओके में चुनाव दिखावा, पाखंडपूर्ण मुखौटे के पार देखना जरूरी: विदेश मंत्रालय
कांग्रेस का आरोप, जवाब से बच रही सरकार इसलिए नहीं चल पा रही संसद