वेलिंग्टन: कप्तान केन विलियमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को खेले गए तीसरे वनडे मैच में नाबाद शतकीय पारी खेलने के साथ ही वनडे प्रारूप में अपने 5,000 रन पूरे कर लिए हैं। ऐसे में वह सबसे तेजी से 5,000 वनडे रन पूरे करने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में भले ही न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन विलियमसन की 112 रनों की शानदार नाबाद शतकीय पारी मुख्य आकर्षण रही।
इससे पहले, मार्टिन गुप्टिसल इस उपलब्धि को हासिल करने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी थे, लेकिन इस पारी के बाद विलियमसन ने उन्हें पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है।
विलियमसन ने 125 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है, वहीं गुप्टिल ने 135 मैचों में 5,000 रन पूरे किए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देखा जाए, तो विलियमसन सबसे तेजी से 5,000 वनडे रन पूरे करने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं। इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 104 मैचों में यह कारनामा किया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया