मुंबई| अभिनेता वीर दास ‘बोर्डिग दास वर्ल्ड टूर’ की तैयारी कर रहे हैं और इसके साथ ही वह अपने टूर की डॉक्यूमेंट्री भी बनाएंगे। यह आधिकारिक रूप से अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
वीर की योजना अपने टूर के दौरान ही पर्दे के पीछे की गतिविधियों, अभ्यासों, साक्षात्कारों और अन्य चीजों को शूट करने की है, जिसे वह एक डॉक्यूमेंट्री का रूप देंगे।
वीर ने एक बयान में कहा, “मैं अपने टूर के दौरान इस डॉक्यूमेंट्री को बनाने को लेकर खासा उत्साहित हूं। यह वर्ल्ड टूर 21 देशों में होगा और मैं अगले सप्ताह अमेरिका से इसकी शुरुआत कर रहा हूं।”
उन्होंने कहा, “हास्य प्रस्तुतियां क्या कर सकती हैं, मैं इसे कैमरे में कैद करना चाहता हूं। यह लोगों को खुशी देती है और परिस्थितियों की परवाह के बगैर लोगों को करीब लाती है। इस डॉक्यूमेंट्री को हम अगले साल रिलीज करेंगे। यह 90 मिनट की एक अनुभवात्मक फिल्म होगी, जिसमें टूर की प्रस्तुतियों के साथ ही पर्दे के पीछे की गतिविधियों को भी शामिल किया जाएगा।”
बोर्डिग दास वर्ल्ड टूर छह महाद्वीपों व 21 देशों को कवर करेगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।