मुंबई। अभिनेता वरुण धवन ने मंगलवार को आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की सह-कलाकार आलिया भट्ट को वेलेंटाइन-डे के मौके पर तोहफा देने के लिए फूलों का गुलदस्ता तैयार किया। वरुण ने अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह सफेद लिली के फूलों का गुच्छा लिए नजर आए।
तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “प्रिय वैदेही, वेलेंटाइन-डे के लिए हम तुम्हारे लिए फूल लाए हैं।”
‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में आलिया के किरदार का नाम वैदेही है।
आलिया ने भी वरुण की तस्वीर साझा कर उनका आभार व्यक्त किया, “शुक्रिया बद्री। मेरे पास भी आपके लिए फूल है।”
वरुण और आलिया ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की रिलीज के लिए तैयार हैं।
दोनों तीसरी बार किसी फिल्म में साथ दिखाई देंगे। इससे पहले दोनों फिल्मकार करण जौहर की 2012 की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ और 2014 में ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में नजर आ चुके हैं।
‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ 10 मार्च को रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’