मुंबई : दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी फिल्म ‘संजू’ में अभिनेता रणबीर कपूर का शानदार अभिनय देखने के बाद उनसे काफी प्रभावित हैं। शबाना ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “ऋषि कपूर, ‘संजू’ में रणबीर का कितना शानदार अभिनय..भावनात्मक दृश्यों में कहीं भी चूके बिना उन्होंने संजय दत्त की भूमिका को बखूबी निभाया है। शाबास।”
उन्होंने कहा, “उनके किरदार को विक्की कौशल का बखूबी साथ मिला है।”
इस पर ऋषि ने जवाब दिया, “धन्यवाद। हर समय आपने हम सबको प्रोत्साहित किया है, लेकिन इस बार ज्यादा अच्छा लग रहा है, क्योंकि आपने रणबीर के बारे में बात की है। मैंने फिल्म अभी नहीं देखी है, जैसे ही लौटूंगा, इसे देखूंगा।”
शबाना ने इस पर कहा, “आपको उस (रणबीर) पर बहुत गर्व होगा और नीतू तो रो देंगी।”
फिल्म में सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, मनीषा कोईराला, करिश्मा तन्ना, दिया मिर्जा, परेश रावल और जिम सर्भ जैसे कलाकार भी हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।