चेन्नई: ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) नेता वी.के.शशिकला के पति एम.नटराजन (74) का मंगलवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। ग्लेनेग्लेस ग्लोबल हेल्थ सिटी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, नटराजन का रात 1.35 बजे निधन हो गया।
अस्पताल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, “उन्हें जीवित रखने का हर संभव प्रयास किया गया लेकिन हमारे प्रयासों के बावजूद हम उन्हें बचा नहीं पाए।”
तमिलनाडु सरकार में पूर्व सार्वजनिक संबंधों के अधिकारी नटराजन पिछले कुछ समय से बीमार थे।
उन्हें छाती में संक्रमण की वजह से 16 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह वेंटिलेटर पक थे।
उनके पार्थिव शरीर को तंजावुर जिले में उनके पैतृक गांव लेकर जाया जाएगा।
फिलहाल, शशिकला भ्रष्टाचार के मामले में बेंगलुरु की जेल में बंद है। वह पैरोल पर बाहर आ सकती हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा