मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘रईस’ के प्रचार के लिए अपने तीन वर्षीय बेटे अबराम की मदद ली है। शाहरुख ने ट्विटर पर चश्मा पहने अपने बेटे की एक तस्वीर साझा की है, जिसके साथ कैप्शन में फिल्म का एक संवाद लिखा है।
शाहरुख ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, “ाोला ना ‘बैटरी नहीं बोलने का’।”
इससे पहले शाहरुख यही चश्मा लगाए अपनी भी एक तस्वीर साझा कर चुके हैं।
उन्होंने ट्वीट किया, “और अगर चश्मा 3डी है, तो मुझे लगता है, बैटरी बोल लो..। ‘रईस’ 2डी में है, लेकिन इसकी कहानी बहुआयामी है।”
‘रईस’ गुजरात में शराब पर प्रतिबंध लगाए जाने पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर एक्शन और रोमांचक दृश्यों से भरपूर है।
फिल्म में शाहरुख एक रईस शराब व्यापारी की शीर्षक भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री महिरा खान भी हैं।
(आईएएनएस)

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।