मुंबई| फिल्म शोले में सूरमा भोपाली के किरदार से मशहूर दिग्गज कामेडियन जगदीप का बुधवार को निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।
उनके परिवार में पुत्र जावेद जाफरी और नावेद जाफरी हैं। जावेद अभिनेता और डांसर के तौर पर ख्यात हैं। उन्होंने नावेद के साथ लोकप्रिय डांस शो बूगी वूगी किया था। इस शो का निर्देशन नावेद ने किया था।
जगदीप ने अपना करियर 1951 में अफसाना फिल्म से शुरू किया था। 29 मार्च 1939 में अमृतसर में जन्मे सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी उर्फ जगदीप ने करीब 400 फिल्मों में काम किया। रमेश सिप्पी की की ब्लाकबस्टर फिल्म शोले (1975) से उन्हें विशेष पहचान मिली।
–आईएएनएस

और भी हैं
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का ‘शावा शावा’ लुक किया रीक्रिएट
जूही चावला ने तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन