मुंबई| फिल्म निर्देशक मोहित सूरी को श्रद्धा कपूर का अभिनय बहुत पसंद है। उनका मानना है कि श्रद्धा की सादगी उन्हें बाकियों से अलग बनाती है और अपनी इस सादगी की वजह से ही वह लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना पाई हैं।
मोहित सूरी और श्रद्धा कपूर ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के साथ तीसरी फिल्म कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने दो सुपरहिट फिल्में दी हैं।
‘आशिकी 2’ और ‘एक विलन’। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट फिल्म थीं और दोनों ही फिल्मों में श्रद्धा के अभिनय को काफी सराहना मिली है।
अब तीसरी बार ये दोनों फिर साथ आ रहे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।
मैजिकम में बर्लिन की जादू की छिपी हुई दुनिया को जानें
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट