एस.पी. चोपड़ा, नई दिल्ली। श्रीदेवी की मौत से पूरा बॉलीवुड सदमे में हैं। खासतौर से इसलिए क्योंकि हाल ही में उनकी फिल्मों को लेकर चर्चा तेज़ी पर थी। अफवाहें थीं कि जान्हवी कपूर की डेब्यू फिल्म धड़क में श्रीदेवी भी कैमियो करेंगी। उन्हें फिल्म के सेट पर भी देखा गया था।
वहीं, इंग्लिश विंग्लिश सीक्वल और मिस्टर इंडिया सीक्वल के लिए भी श्रीदेवी का नाम ज़ोरों पर था। लेकिन श्रीदेवी की आखिरी फिल्म बनी शाहरूख खान की ज़ीरो। फिल्म दिसंबर 2018 में रिलीज़ होगी।
श्रीदेवी ने हाल ही में शाहरूख खान की ज़ीरो के लिए एक कैमियो शूट किया था। लेकिन अब वो ये फिल्म देखने के लिए नहीं रही। उन्होंने ज़़िंदगी काफी अच्छे से जी। इस साल श्रीदेवी ने फिल्मों में अपने 50 साल पूरे किए थे। वो चार साल की उम्र से काम कर रही थीं। श्रीदेवी ने हिंदी फिल्मों से पहले, तमिल , तेलुगू, कन्नड़, मलायलम फिल्मों में काफी किया है। वो बाल कलाकार के रूप में भी काफी फेमस थीं।
हिंदी फिल्मों में उनकी एंट्री हुई जूली फिल्म से। बाल कलाकार के तौर पर। इसके बाद उन्होने सोलवां सावन नाम की फिल्म की। लेकिन श्रीदेवी क पहचान मिली 1981 में सदमा से। कमल हासन की इस फिल्म से श्रीदेवी ने सबका दिल जीत लिया।
इसके बाद उन्होंने इकलौता राज किया। बॉलीवुड में श्रीदेवी जैसा कोई फीमेल सुपरस्टार नहीं था। वो इकलौती ऐसी स्टार थीं जिनकी फिल्मों में पहले वो फाइनल होती थीं फिर हीरो। शाहरूख खान के साथ ज़ीरो उनकी आखिरी फिल्म होगी।

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।