नई दिल्ली: 10 अक्टूबर को होने वाली बुनकरों की 5 दिवसीय प्रदर्शनी पर आज अशोक रोड स्थित इतिहास संकलन कक्ष में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गयी। प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए प्रदर्शनी आयोजन समिति के प्रमुख प्रमोद सिंह ने कहा कि कोंस्टीटूशननल क्लब रफ़ी मार्ग पर आयोजित की जा रही प्रदर्शनी में देश के 20 से अधिक सदूर राज्यों से बुनकर अपने विभिन्न बढ़िया कला से युक्त कपड़ों को बिना बिचौलियों के कारण सस्ते दाम पर ग्राहकों को उपलब्ध करायेगें। प्रदर्शनी का उदेश्य जहाँ एक ओर बुनकर ग्रुप को राजधानी दिल्ली में कनॉट प्लेस जैसी जगह पर न्यूनतम दाम पर बाजार उपलब्ध करवाना है, वहीं दूसरी ओर राजधानी दिल्ली की जनता को देश के कोने कोने से आये बुनकरों के द्वारा तैयार कला को देखने एवं कपड़े खरीद कर उनकी कला को प्रोत्साहित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि कोविड प्रोटोकॉल को भी ध्यान में रखा जायेगा। बिना मास्क के प्रवेश न हो , ऐसा प्रयास रहेगा। इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था युग संस्कृति न्यास के संस्थापक आचार्य धर्मबीर ने बताया कि प्रदर्शनी के अंतिम दिन पर श्रेष्ठ बुनकरों को न्यास की ओर से सम्मानित कर उनकी कला को प्रोत्साहित भी किया जायेगा।
प्रेस कांफ्रेंस में कस्तूरबा सेवा समिति के अध्यक्ष रामेन्द्र सिंह ने आयोजन से संबंधित जानकारियों को साँझा किया। आयोजन समिति के अहम सदस्य मुन्ना सिंह भी उपस्थित थे। ज्ञातब्य है कि सुदूर क्षेत्रों में अपनी बाजार तलाश कर रहे बुनकरों के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। युग संस्कृति न्यास और कस्तूरबा सेवा समिति ने यह भी बताया कि भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम देश के अन्य शहरों में भी आयोजित किया जाएगा। इतना हीं नही अंतराष्ट्रीय बाजार भी उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किया जाएगा। साथ ही युग संस्कृति न्यास के संस्थापक ने डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से भी बुनकर समाज को बाजार उपलब्ध करने जैसी योजना के बारे में जानकारी दी।

और भी हैं
जामिया में हंगामा: गेट बंद करने के आदेश पर छात्रों का फूटा गुस्सा, बोले- हिंसक तरीके से दबाया जा रहा आंदोलन
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया रावण दहन, यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!