मुंबई: बॉलीवुड में अपने छोटे से करियर में विभिन्न प्रकार के रोल निभा चुके अभिनेता विक्की कौशल ने माना कि फिल्म ‘संजू’ से उन्हें पेशेवर और निजी जिंदगी में बहुत कुछ सीखने को मिला।
विक्की को हाल में ‘राजी’ और ‘लव पर स्क्वायर फूट’ जैसी फिल्मों के लिए खूब सराहा गया और ‘संजू’ में एक बार फिर उन्होंने अपने अभिनय को लोहा मनवाया।
विक्की कौशल ने रविवार को ट्वीट किया, “मैं बहुत खुश और धन्य हूं। आपके प्यार के लिए धन्यवाद! इस फिल्म दिग्गज कलाकारों के साथ काम करके बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। इस फिल्म से सिर्फ एक कलाकर ही नहीं बल्कि एक इंसान के रूप में भी बहुत कुछ सीखा।”
निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘संजू’ अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित है। रणबीर कपूर फिल्म में संजय दत्त का किरदार निभा रहे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।