मुंबई| बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर एक क्लिप पोस्ट करते हुए बुद्धिमत्तापूर्ण बात भी शेयर की हैं। गुरुवार को सनी ने इंस्टाग्राम पर एक स्लो-मोशन वीडियो पोस्ट किया। इस क्लिप में सनी ने मस्टर्ड कलर का जंपसूट पहना है और ऐसे पोज दे रही हैं, जैसे वह धीरे-धीरे पूल में गिर रही हों। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “संतुलन बहुत जरूरी है, तब भी जब आप नीचे गिर रहे हों।”
फिलहाल सनी एमटीवी के रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला’ की शूटिंग के लिए केरल में हैं। वहीं पिछले महीने उन्होंने मुंबई में अपने पहले वेब शो ‘अनामिका’ का पहला शेड्यूल किया था। इसका निर्देशन विक्रम भट्ट कर रहे हैं।
-आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’