नई दिल्ली | दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस के 472 नए मामले सामने आए। दिल्ली में कोरोनोवायरस रोगियों की संख्या बढ़कर 8,470 हो गई है, जिनमें सक्रिय मामलों की संख्या 5,310 है। दिल्ली स्वास्थ्य रिपोर्ट के अनुसार, 9 नए लोगों की मौत हुई है। हालांकि, पिछले 24 घंटों में इनकी रिपोर्ट नहीं की गई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में इस वायरस से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 115 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कुल 187 मरीज ठीक हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा, “गुरुवार को 472 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिससे शहर में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 8,470 पहुंच गई है। दिल्ली में अब तक कोरोनोवायरस से कम से कम 3,045 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,310 मामले सक्रिय हैं।”
दिल्ली हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, मरने वाले 115 लोगों में से 100 मरीज अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। साथ ही, कुल मौतों में से केवल 22 लोगों की उम्र 50 साल से कम थी।
राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 1,19,736 परीक्षण दिल्ली किए गए हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में नियंत्रण क्षेत्र घटकर 78 रह गए हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण