नई दिल्ली| अभिनेत्री दिशा पटानी ने फिल्म-निर्माता साजिद नाडियाडवाला की सराहना करते हुए उन्हें सर्वश्रेष्ठ गुरु करारा दिया। वह आगामी फिल्म ‘बाघी 2’ में दिखाई देंगी।
साजिद नाडियाडवाला अक्सर बेहतरीन कलाकारों के चयन के लिए जाने जाते है और ऐसे में साजिद की फिल्म ‘बाघी 2’ का हिस्सा बन दिशा काफी खुश है क्योंकि अब दिशा और टाइगर श्रॉफ दोनों के एक ही गुरु है।
साजिद की प्रशंसा करते हुए दिशा ने कहा, “वो अपने कलाकारों का पूरा ख्याल रखते है और उनके साथ घर के सदस्यों के जैसा व्यवहार कायम रखते है।”
दिशा ने जब पहली बार साजिद से मुलाकात की थी, उन्हें उसी क्षण से इस बात का एहसास हो गया था कि अच्छे व्यक्ति है और इसलिए वो हमेशा से उनके साथ काम करने की तम्मना रखती थी।
उन्होंने बताया, “साजिद को हर काम सही तरीके से करने की आदत है।”
दिशा ने ‘बाघी’ के पहले भाग के बारे में कहा, “मुझे फिल्म बहुत पसंद आई थी और साथ ही फिल्म का एक्शन काफी मजेदार था। चूंकि मैं फिल्म के दूसरे भाग के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकती लेकिन इतना तो तय है कि यह भाग एकदम हटके है!”
टाइगर के बारे में उन्होंने कहा कि वह हमेशा उन्हें प्रेरित करते हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।