मुंबई| अभिनेत्री सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि बीते सालों में उन्होंने अपने वजन को कैसे कम किया। उन्होंने इस वीडियो को लॉकडाउन एडिशन का नाम दिया है वीडियो की शुरुआत में उन्होंने कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाई जिनमें उनका वजन अधिक है। वहीं कुछ सेकंड बाद उन्होंने अपने वजन को कम करने वाले व्यायान को दिखाया, जहां उन्हें कार्डियो एक्सरसाइज, तैराकी, घुड़सवारी करते देखा जा सकता है।
सारा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, “नमस्ते दर्शकों, लॉकडाउन एडिशन। सारा का सारा से सारा का आधा तक।”
सारा अपनी आगामी फिल्म में वरुण धवन के साथ ‘कुली नंबर वन’ में मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।