मुंबई। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को गहने के एक ब्रांड के विज्ञापन में एक रेस्तरां की खुली छत पर हीरे की अंगूठी के साथ ‘प्रपोज’ करते हुए देखे जा सकते हैं।
प्रियंका ने मंगलवार को वेलेंटाइन डे को मौके पर यह वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया।
प्रियंका ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डिजाइनर नीरव मोदी के आभूषण संग्रह के प्रमोशन में यह वीडियो पोस्ट किया।
अभिनेत्री ने लिखा, “भविष्य में पति बनने वाले सारे पुरुष, यहां कुछ लक्ष्य निर्धारित कर लें। नीरव मोदी द्वारा पेश है ‘से यस फॉरएवर’।”
विज्ञापन में दिखाया गया है कि सिद्धार्थ, प्रियंका को रोमांटिक अंदाज में एक रेस्तरां में प्रपोज करने की तैयारी कर रहे हैं और आखिर में वह अभिनेत्री को प्रपोज कर देते हैं।
दोनों ने पहली बार किसी विज्ञापन फिल्म में काम किया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़