नई दिल्ली| केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। सीबीआई के एक सूत्र ने बताया कि 1974 बैच के आईपीएस अधिकारी सिन्हा ने शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
हालांकि, उनकी मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है।
1974 बैच के आईपीएस अधिकारी सिन्हा साल 2012 के दिसंबर से 2014 के दिसंबर तक सीबीआई प्रमुख रहे।
सिन्हा ने अपने जीवन काल में विभिन्न वरिष्ठ पदों को संभाला है, जिसमें आईटीबीपी के महानिदेशक का पद भी शामिल है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर