मुंबई : अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने सीरिया में जारी संकट पर बात करते हुए कहा है कि मानवता और बच्चे मर रहे हैं और इसे रोका जाना चाहिए।
ईशा ने एक घायल बच्चे की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, “मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मैं किस देश, धर्म और सरकार से जुड़ी हूं, मानवता मर रही है। बच्चे मर रहे हैं और इसे रोका जाना चाहिए। सीरिया में खून बह रहा है।”
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की ओर से सीरिया में 30 दिनों के राष्ट्रव्यापी संघर्षविराम की मांग वाले प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बावजूद राजधानी दमिश्क के विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके पूर्वी घौता में रविवार को सीरियाई सरकार की सेना की ओर से हवाई हमले व बमबारी की गई।
हालिया आंकड़ों के अनुसार, पूर्वी घौता में एक सप्ताह से जारी हमलों में कम से कम 510 लोगों की मौत हो गई जिनमें से 127 नाबालिग हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।