नई दिल्ली: एजीएमयूटी कैडर के 2011 बैच की आईएएस अधिकारी सुश्री ईशा खोसला ने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ( NDMC ) की सचिव के रूप में पदभार सम्भाल लिया है ।
सुश्री ईशा खोसला की यह नियक्ति डॉ. बृज मोहन मिश्रा के स्थान पर हुई है , जिनका तबादला नई दिल्ली में भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय में उप सचिव के रूप में हो गया है।
सुश्री ईशा खोसला ने इससे पूर्व गोवा, अरुणाचल प्रदेश और दिल्ली की राज्य सरकारों में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद में शामिल होने से पहले सुश्री खोसला दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग में उपायुक्त ( उत्तरी दिल्ली ) के साथ उपायुक्त ( मुख्यालय ) के अतिरिक्त प्रभार को भी सम्भाल रही थी।
सुश्री ईशा खोसला ने दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज से बीकॉम (ऑनर्स) किया है। और साथ ही इन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया से सी.एस. भी किया है।

और भी हैं
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया रावण दहन, यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!
सोने की विशाल लंका धू धू करते जली