हाल ही में पंजाबी सिंगर-एक्टर अम्मी विर्क और अभिनेत्री तानिया अपनी आनेवाली फिल्म ‘सुफ़ना’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे। नई दिल्ली के द रॉयल प्लाजा होटल में आयोजित प्रमोशनल इवेंट में इन कलाकारों ने मीडिया से जमकर बातें की।

उल्लेखनीय है कि वैलेंटाइन डे, यानी 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही ‘सुफ़ना’ जीनत की कहानी है जो गाँव में एक आज़ाद ख्याल लड़का है। वह पूरी तरह बेपरवाह युवक है और कह सकते हैं कि उसके जीवन का कोई लक्ष्य नहीं है। लेकिन उसकी जिंदगी उस वक्त बदल जाती है, जब वह दूसरे गांव की एक खूबसूरत युवा लड़की तेग से मिलता है। फिल्म जगदीप सिद्धू द्वारा लिखित और निर्देशित है। पंज पैनी फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में अम्मी विर्क, तानिया और जगजीत संधू मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अम्मी विर्क ने मूवी की स्टोरीलाइन के बारे में बताया, ‘यह दो लोगों की कहानी है, जो वेलेंटाइन डे के बारे में भी नहीं जानते हैं, लेकिन वे ऐसे लोग हैं जिनके लिए प्यार ड्यूटी के बाद आता है।’ वहीं, तानिया ने कहा, ‘हमने प्यार के सभी पहलुओं को फिल्म में एक साथ दिखाने का प्रयास किया है, चाहे वह दर्द हो या खुशी। ‘सुफना’ पूरी रह से रोमांटिक फिल्म है।’

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।